Braille Learning Firoziyash Slate - Created by (Firoziyash)

ब्रेल लर्निंग स्लेट (Braille Learning Slate)

Braille Learning Firoziyash Slate
Braille Learning Firoziyash Slate

यह एक ऐसी स्लेट है जिसपर हम ब्रेल लिपि लिखना सीख सकते है। ब्रेल लिपि जोकि बनाई गई थी लुई ब्रेल के द्वारा इस लिपि को अँधे लोगों के लिये बनाया गया था जोकि अपनी आखों से कुछ नही देख पाते है, अँधे लोग भी समान्य लोगों की तरह पढ़-लिख कर कुछ नया सीख सके इसलिए उनके लिये बनाई गई थी ब्रेल लिपि।
Firoziyash Learning Slate
Louis Braille

ब्रेल लिपि को अपने हथेलियों से छू कर पता किया जाता है की किया लिखा है, ब्रेल लिपि के सभी अक्षर 6 उभरे हुए धब्बों से बनते है। जिन्हे छू कर पता करते है की किया लिखा है।

ब्रेल लिपि को लिखने के लिये तो आज के समय मैं कुछ गैजेट या डिवाइस बाजर में उपलब्ध है लेकिन कोई ऐसी चीज नही हैं जिससे हम छोटे बच्चों को ब्रेल लिपि लिखना सीखा सके।

मेरा ये ब्रेल लर्निंग स्लेट एक ऐसा स्लेट है जिससे हम छोटे बच्चों को भी ब्रेल लिपि लिखना लिखा सकते है। यह स्लेट का अनुप्रयोग वही है जो समान्य स्लेट का होता है, "बच्चों को पढ़ना व लिखना सीखाना।"

ब्रेल लर्निंग स्लेट से काम करने का तरीका –
इस स्लेट में कुछ पिन लगाये गये है छ-छ के समूह में, हर पिन को अंगुली से दबाकर नीचे किया जाता सकता हैं। इस स्लेट में ब्रेल लिपि के अक्षरों के मुताबिक उन कुछ पिनों को नीचे करते है जिनसे ब्रेल लिपि के अक्षर बनते हैं।
 
Braille Script Alphabets
Braille Script Alphabets

ब्रेल लिपि के अक्षर बनने पर हम उन उभरे हुए पिन को छूकर पता कर सकते हैं की किया लिखा है। ऐसे ही हम अलग-अलग शब्दो को लिखना सीख सकते है इस ब्रेल लर्निंग स्लेट से। इसके बाद जब पुराने शब्द को हटकर नया शब्द लिखना हो तो इस स्लेट के पीछे का हिस्सा हटा कर इस स्लेट हो हमे किसी समतल सतह पर रखकर दबना होता है जिससे सभी पिन पहले जैसे उभर जाते है जिनसे हम दोबारा नया शब्द लिख सकते है।
 
Braille Learning Firoziyash Slate
Blind Student

ब्रेल लर्निंग स्लेट का उपयोग हम स्कूल व कॉलेजों में किया जा सकता है तथा माता-पिता इसको अपने बच्चे को ब्रेल लिपि सीखाने के लिये घर पर भी इस्तेमाल कर सकते है।




मै यश कुमार (Firoziyash) ने दिनांक 06 फरवरी 2023 को बनाया है इस "ब्रेल लर्निंग स्लेट" को। उन लोगों के लिये जो की अपनी आखों से देख नही सकते या फिर ब्रेल लिपि को सीखना चाहते हैं। इस ब्रेल लर्निंग स्लेट को बनाने का Idea, Design और Creativity मेरी ही है।
Instagram - @Firoziyash
YouTube - @Firoziyash

Comments

Popular posts from this blog

Firoziyash - Project BHUMIKA [Autonomous self control agriculture rover]

Firoziyash - 17th Century Calculator "Napier's Bone"

Movable Smart Dustbin - Firoziyash | Yash Kumar Ghaziabad