Braille Learning Firoziyash Slate - Created by (Firoziyash)
ब्रेल लर्निंग स्लेट (Braille Learning Slate)
![]() |
Braille Learning Firoziyash Slate |
![]() |
Louis Braille |
ब्रेल लिपि को अपने हथेलियों से छू कर पता किया जाता है की किया लिखा है, ब्रेल लिपि के सभी अक्षर 6 उभरे हुए धब्बों से बनते है। जिन्हे छू कर पता करते है की किया लिखा है।
ब्रेल लिपि को लिखने के लिये तो आज के समय मैं कुछ गैजेट या डिवाइस बाजर में उपलब्ध है लेकिन कोई ऐसी चीज नही हैं जिससे हम छोटे बच्चों को ब्रेल लिपि लिखना सीखा सके।
मेरा ये ब्रेल लर्निंग स्लेट एक ऐसा स्लेट है जिससे हम छोटे बच्चों को भी ब्रेल लिपि लिखना लिखा सकते है। यह स्लेट का अनुप्रयोग वही है जो समान्य स्लेट का होता है, "बच्चों को पढ़ना व लिखना सीखाना।"
ब्रेल लर्निंग स्लेट से काम करने का तरीका –
इस स्लेट में कुछ पिन लगाये गये है छ-छ के समूह में, हर पिन को अंगुली से दबाकर नीचे किया जाता सकता हैं। इस स्लेट में ब्रेल लिपि के अक्षरों के मुताबिक उन कुछ पिनों को नीचे करते है जिनसे ब्रेल लिपि के अक्षर बनते हैं।
ब्रेल लिपि के अक्षर बनने पर हम उन उभरे हुए पिन को छूकर पता कर सकते हैं की किया लिखा है। ऐसे ही हम अलग-अलग शब्दो को लिखना सीख सकते है इस ब्रेल लर्निंग स्लेट से। इसके बाद जब पुराने शब्द को हटकर नया शब्द लिखना हो तो इस स्लेट के पीछे का हिस्सा हटा कर इस स्लेट हो हमे किसी समतल सतह पर रखकर दबना होता है जिससे सभी पिन पहले जैसे उभर जाते है जिनसे हम दोबारा नया शब्द लिख सकते है।
![]() |
Blind Student |
ब्रेल लर्निंग स्लेट का उपयोग हम स्कूल व कॉलेजों में किया जा सकता है तथा माता-पिता इसको अपने बच्चे को ब्रेल लिपि सीखाने के लिये घर पर भी इस्तेमाल कर सकते है।
मै यश कुमार (Firoziyash) ने दिनांक 06 फरवरी 2023 को बनाया है इस "ब्रेल लर्निंग स्लेट" को। उन लोगों के लिये जो की अपनी आखों से देख नही सकते या फिर ब्रेल लिपि को सीखना चाहते हैं। इस ब्रेल लर्निंग स्लेट को बनाने का Idea, Design और Creativity मेरी ही है।
Instagram - @Firoziyash
YouTube - @Firoziyash
Email - firoziyash@gmail.com
Comments
Post a Comment